लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझते रहे सैलानी – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझते रहे सैलानी – Uttarakhand Nidhi

admin




मसूरी में सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों का आरोप था कि मार्ग पर यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात नहीं थे, जिसके चलते जाम की स्थिति लगातार बनी रही।

पहाड़ों की रानी मसूरी में लॉन्ग वीकेंड के चलते सोमवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से पर्यटन स्थलों पर रौनक बनी रही। हालांकि, पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के बीच शहर की यातायात व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती नजर आई। शहर के प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी हैप्पी वैली स्थित बुद्धा टेंपल जाने वाले मार्ग पर देखने को मिली।

 

यहां सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों का आरोप था कि मार्ग पर यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात नहीं थे, जिसके चलते जाम की स्थिति लगातार बनी रही। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। वहीं, टीहरी बाईपास रोड पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। शहर के लाइब्रेरी चौक, लंढौर, मालरोड, नेहरू मार्ग, काला स्कूल चौक और अटल उद्यान मार्ग सहित अन्य प्रमुख सड़कों पर भी वाहन रेंगते नजर आए।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दून में जलेगा 181 फीट के रावण का पुतला, परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, 11 जगह लगेंगे बैरियर – Uttarakhand Nidhi

उत्तराखण्ड देहरादून – दशहरा कार्यक्रम समाप्त होने तक विक्रम और मैजिक वाहनों के रूट भी बदले रहेंगे। रूट नंबर तीन के विक्रम तहसील चौक तक ही आ सकेंगे। यहां से दून चौक और एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई, धर्मपुर की ओर जाएंगे। रूट नंबर पांच और आठ के विक्रम रेलवे […]

Subscribe US Now