दून में जलेगा 181 फीट के रावण का पुतला, परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, 11 जगह लगेंगे बैरियर – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

दून में जलेगा 181 फीट के रावण का पुतला, परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, 11 जगह लगेंगे बैरियर – Uttarakhand Nidhi

admin




देहरादून – दशहरा कार्यक्रम समाप्त होने तक विक्रम और मैजिक वाहनों के रूट भी बदले रहेंगे। रूट नंबर तीन के विक्रम तहसील चौक तक ही आ सकेंगे। यहां से दून चौक और एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई, धर्मपुर की ओर जाएंगे। रूट नंबर पांच और आठ के विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से 20 अक्तूबर को 79वां दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। इस बार उत्तराखंड के सबसे ऊंचे 181 फीट का रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस बार भी रावण का दहन रिमोट से किया जाएगा। इसके लिए पुतले में दस बम लगाए गए हैं।

कार्यक्रम को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। शोभायात्रा कालिका मंदिर से शुरू होकर मोती बाजार, पलटन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल और कनक चौक होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस ने 11 स्थानों पर बैरियर लगाने के साथ ही सामान्य और वीआईपी वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग निर्धारित की है।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंत्री खजान दास का रेखा आर्य को लेकर बयान, कहा- पति पर लगाए आरोपों से इत्तेफाक नहीं रखते – Uttarakhand Nidhi

इस आयोजन में 15 मुख्य प्रतियोगिताओं की कुल 55 उप-श्रेणियां शामिल हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने… देहरादून, ब्यूरो। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिन रात सभी विभाग कंधे से… देहरादून, 03 मई। देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड एवं नेपाल के […]

You May Like

Subscribe US Now