देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने गुरुद्वारा नानकसर के विवाद के संबंध में सम्बन्धित पक्षों के साथ ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को सुनते हुए कहा कि प्रकरण को अपनी वर्किंग कमेटी में लाते हुए सुलह करें। वर्किंग कमेटी की बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहेंगे तथा पूरी प्रक्रिया की विडियोग्राफी कराई जाएगी। उन्होंने दोनों पक्षों को कानून व्यवस्था बनाने की हिदायत दी तथा शांति पूर्वक आपसी विवाद का हल निकालने की अपेक्षा की। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ एस.के बरनवाल, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी, सहित संबंधित अधिकारी एवं दोनों पक्षों के लोग उपस्थित रहे।
केंद्र सरकार के स्तर से रिव्यू पिटीशन दायर करने का अनुरोध किया
Fri Jun 24 , 2022
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य के विकास के इकोलोजी और इकोनोमी में […]