भाजपा नेताओं को जल्द मिल सकते हैं दायित्व, सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार की यह तैयारी – HSS News 24

भाजपा नेताओं को जल्द मिल सकते हैं दायित्व, सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार की यह तैयारी

admin

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को जल्द दायित्व मिल सकते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वों को लेकर पार्टी में चर्चा हो चुकी है और अब जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की ओर से दायित्व दिए जाएंगे।

बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्व वितरण को लेकर हाल में ही पार्टी में बातचीत हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी राज्य में लौटते ही दायित्व के संदर्भ में निर्णय ले सकते हैं।

विदित है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दो दिन के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए गए हैं। गुरुवार को उनका राज्य में लौटने का कार्यक्रम है। हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कैबिनेट विस्तार में अभी समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार लोकसभा चुनावों से पहले होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोडवेज में मृतक आश्रितों को जल्द मिले नियुक्ति

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्य सचिव को भेजा ज्ञापन देहरादून, मुख्य संवाददाता। रोडवेज में मृतक आश्रितों को समय पर नियुक्ति न दिए जाने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सख्त नाराजगी जताई। मुख्य सचिव को पत्र लिख कर जल्द नियुक्ति सुनिश्चित कराए जाने की मांग की। प्रांतीय अध्यक्ष अरुण […]

Subscribe US Now