सीएम धामी ने दलेर मेहंदी से फाेन पर की बात, हालचाल जाना, घटनाक्रम पर भी हुई चर्चा – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

सीएम धामी ने दलेर मेहंदी से फाेन पर की बात, हालचाल जाना, घटनाक्रम पर भी हुई चर्चा – Uttarakhand Nidhi

admin




देहरादून ब्यूरो  बीते दिनों मंत्री सुबोध उनियाल के गायक दलेर मेहंदी के साथ मंच पर हुए विवाद के बाद अब सीएम धामी ने दलेर मेहंदी से फोन पर बात की है।

कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में गायक दलेर मेहंदी को मंच पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की फटकार लगाने से उपजे विवाद सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगे आए हैं। गायक मीका सिंह से बात करने के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने दलेर मेहंदी से फोन पर बात कर स्वास्थ्य का हालचाल जाना और विवाद को लेकर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, देवभूमि उत्तराखंड अतिथि देवो भव: की समृद्ध परंपरा का संवाहक है। हमारी लोक संस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और सौहार्द की भावना ही देवभूमि की विशिष्ट पहचान है। उत्तराखंड में कला, संस्कृति और कलाकारों का सदैव सम्मान किया जाता है। हमारा प्रयास है कि बीते दिनों के घटनाक्रम को पीछे छोड़ कर आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मकता की भावना के साथ आगे बढ़ा जाए। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी इस मामले में अपनी बात रखी थी है।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मीका सिंह ने की सीएम धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें – Uttarakhand Nidhi

उत्तराखण्ड देहरादून  ब्यूरो  दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद में अब मीका सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील की है। मीका ने धामी के प्रति सम्मान जताते हुए उनसे अनुरोध किया कि वह मंत्री सुबोध उनियाल से दलेर […]

You May Like

Subscribe US Now