काशीपुर: स्कूल बस का इंतजार कर रही पांच वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौके पर ही मौत; चालक फरार – HSS News 24

काशीपुर: स्कूल बस का इंतजार कर रही पांच वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौके पर ही मौत; चालक फरार

admin

ऊधम सिंह नगर  ब्यूरो- काशीपुर के नंदरामपुर मोड़ पर स्कूल बस का इंतजार कर रही पांत वर्षीय छाया को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छाया नर्सरी की छात्रा थी।थाना आईटीआई क्षेत्र काशीपुर के नंदरामपुर मोड़ पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। स्कूल बस का इंतजार कर रही पांच वर्षीय मासूम बच्ची को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान छाया पुत्री संजय, निवासी ग्राम नंदरामपुर, थाना आईटीआई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छाया नर्सरी कक्षा की छात्रा थी और रोज की तरह सुबह घर के पास सड़क किनारे स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और आसपास के लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योग नगरी रेलवे स्टेशन पर चला विशेष स्वच्छता अभियान – Intellecuals News

ऋषिकेश ब्यूरो – स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की ओर से योग नगरी रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैकों की सफाई की गई। अभियान के तहत रेलवे के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों की टीम […]

You May Like

Subscribe US Now