स्कूल परिसर में घुस आया गुलदार, छात्र-छात्राओं में मचा हड़कंप – HSS News 24

स्कूल परिसर में घुस आया गुलदार, छात्र-छात्राओं में मचा हड़कंप

admin

राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर एक में उस समय हड़कंप मचा गया जब परिसर में गुलदार आ घुसा। गुलदार को देख छात्र-छात्राओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

मामला शनिवार का भेल क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर एक का बताया जा रहा है। शोर सुनकर शिक्षिका ने साहस दिखाकर सभी कक्षाओं के दरवाजे बंद कर दिए। आनन फानन में स्कूल की प्रधानाध्यापिका माहेश्वरी शाह ने वन विभाग की टीम को घटना की सूचना दी।सूचना पाकर वन विभाग की टीम और रानीपुर कोतवाली से पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंची। हालांकि टीम के पहुंचने तक गुलदार जा चुका था। जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान स्कूल में 60 से 65 छात्र-छात्रा मौजूद थे। घटना के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जागेश्वर धाम के दर्शन के बाद PM शुरू करेंगे उत्तराखंड का दौरा, आदि कैलाश से विश्व को देंगे आध्यात्म का संदेश

PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) केदारखंड के बाद मानसखंड के विकास को नई दिशा देने के लिए 12 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। यात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री अल्मोड़ा में स्थित जागेश्वर धाम से करेंगे। जागेश्वर धाम अपने पौराणिक और ऐतिहासिक […]

Subscribe US Now