बदरीनाथ धाम में एनआरआइ का एक लाख रुपये की जापानी करेंसी से भरा बैग लापता, पुलिस ने किया बरामद – HSS News 24

बदरीनाथ धाम में एनआरआइ का एक लाख रुपये की जापानी करेंसी से भरा बैग लापता, पुलिस ने किया बरामद

admin

बदरीनाथ धाम में जापान से आए पंजाब मूल के एनआरआई की एक लाख रुपये की जापानी करेंसी से भरा बैग लापता हो गया था। इस दौरान पुलिस से शिकायत के बाद वाहन से जापानी करेंसी से भरा बैग सकुशल बरामद किया गया। पुलिस ने एनआरआई श्रद्धालु का बैग लौटाया गया है।

जापानी करेंसी से भरा बैग हुआ गायब

बताया गया कि छह सिंतबर को पंजाब मूल के विशाल खोसला स्वजनों सहित बदरीनाथ धाम में दर्शनों को आए थे। इस दौरान वे हरिद्धार से एक वाहन किराए पर लाए थे। बताया गया कि बीते दिन विशाल खोसला ने अपने सामान से एक लाख की जापानी करेंसी से भरा बैग गायब होने पर बदरीनाथ पुलिस को जानकारी दी। बताया गया कि श्रद्धालु ने वाहन चालक से बैग के बावत पूछताछ की तो वह भड़क गया।

तलाशी के दौरान मिला करेंसी से भरा बैग

एनआरआई परिवार के साथ आने के बजाय उन्हें छोड़कर वापस लौट गया। बताया गया कि विशाल खोसला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए हनुमान चट्टी में नाका लगा कर संबंधित वाहन को रोका गया तथा उसे बदरीनाथ लाकर पूछताछ की गई। इस दौरान वाहन की तलाशी ली गई तो करेंसी भरा बैग वाहन में मिल गया।

बैग मिलने पर जताया आभार, कार्रवाई न करने का अनुरोध

बताया गया कि यात्री ने करेंसी भरा बैग मिलने के बाद पुलिस का आभार जताते हुए कार्रवाई न करने का अनुरोध किया। पुलिस के अनुसार वाहन चालक ने बताया कि वह टायर बदलने के लिए बदरीनाथ से जोशीमठ रवाना हुआ था। पुलिस द्वारा वाहन के पंजीकरण आदि दस्तावेजों की जांच की गई तो यह वाहन टैक्सी के बजाय प्राइवेट था। पुलिस ने निजी वाहन को टैक्सी में चलाने पर इसे सीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीदेव सुमन विवि में पीएचडी के लिए 11 व 12 को होगा साक्षात्कार, अभ्यर्थी अपने विषय से संबंधित शोध ले जाएं साथ

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय (विवि) की ओर से आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा के द्वितीय चरण में 11 व 12 सितंबर को साक्षात्कार होगा। पीएचडी प्रवेश परीक्षा के संयोजक व कला संकायाध्यक्ष प्रो. डीसी गोस्वामी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी साक्षात्कार में अपने समस्त शैक्षिक मूल-प्रमाण पत्र यथा […]

Subscribe US Now