पहाड़ों पर आधुनिक ATV वाहनों से रेस्क्यू करेगी फायर सर्विस, इन दो जगहों के लिए खरीदे जाएंगे पहले – HSS News 24

पहाड़ों पर आधुनिक ATV वाहनों से रेस्क्यू करेगी फायर सर्विस, इन दो जगहों के लिए खरीदे जाएंगे पहले

admin

पहाड़ों के दुर्गम रास्तों तक पहुंचने के लिए फायर सर्विस के जवानों को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी। पुलिस विभाग जल्द ही फायर सर्विस के लिए दो ऑल टेरेन व्हीकल (एटीवी) वाहन खरीदने जा रही है। ये वाहन खाई में उतरने, नदी, नाले सब जगह चलने में सक्षम होंगे। फिलहाल इन वाहनों की खरीद केदारनाथ धाम और गंगोत्री धाम क्षेत्र के लिए होगी।

यदि यहां पर ये सफल रहे तो पूरे प्रदेश के पहाड़ी स्थानों के लिए इनकी खरीद की जाएगी। बता दें कि फायर सर्विस आग लगने पर ही नहीं बल्कि किसी हादसे की सूचना पर भी सबसे पहले पहुंचने वाली सेवा होती है। यही कारण है कि इसे फर्स्ट रिस्पांडर भी कहा जाता है। अभी तक फायर सर्विस के वापस वाहनों का ऐसा कोई अत्याधुनिक बेड़ा नहीं है जिससे कि दुर्गम स्थानों पर कम जोखिम के साथ आसानी से पहुंचा जा सके।इसके लिए पिछले दिनों फायर सर्विस की ओर से दो एटीवी वाहनों की खरीद का प्रस्ताव शासन के भेजा गया था। शासन से तो इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ, लेकिन अब विश्व बैंक के बजट से पुलिस को आस बंधी है। विश्व बैंक इसके लिए जल्द बजट स्वीकृत कर सकता है। प्रत्येक वाहन की कीमत करीब 75 लाख रुपये होगी।

केदारनाथ और गंगोत्री में बड़े वाहनों का पहुंचना मुश्किल

फिलहाल ये एटीवी केदारनाथ और गंगोत्री धाम के लिए खरीदे जाएंगे। इन जगहों पर बड़ी गाड़ियां नहीं पहुंच पाती हैं। न ही यहां के संकरे रास्तों पर फायर सर्विस के छोटे रेस्क्यू वाहन पहुंच पाते हैं। ऐसे में इन जगहों के लिए एटीवी ही उपयुक्त वाहन हैं। जल्द ही इनके लिए बजट मिलने की उम्मीद है। यदि ये यहां सफल हो गए तो अन्य पहाड़ी स्थानों के लिए भी एटीवी खरीदे जाएंगे। -नीरू गर्ग, आईजी फायर सर्विस

एनडीएमए ने भी की है सिफारिश

पिछले दिनों राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकण ने भी पहाड़ी स्थानों के लिए एटीवी की ही सिफारिश की है। इसके साथ ही भारत सरकार ने भी सभी पहाड़ी राज्यों को इस तरह के वाहन खरीदने को कहा है। ताकि, संकरे रास्तों पर आसानी और तेजी से पहुंचकर लोगों की जान बचाई जा सके। इन वाहनों पर आग बुझाने के लिए पानी ले जाने की सुविधा भी रहेगी। यानी ये वाहन रेस्क्यू के लिए जवानों को ले जाने के साथ-साथ आग बुझाने का काम भी करेंगे।

दो रोबोट भी खरीद रही पुलिस

आग बुझाने के लिए जान का जोखिम करने को फायर सर्विस जल्द ही रोबोट का सहारा भी लेगी। इसके लिए पिछले साल मंजूरी मिली थी। अब दो रोबोट की खरीद के लिए टेंडर भी फायर सर्विस की ओर से जारी कर दिए गए हैं। आगामी 20 सितंबर तक विक्रेताओं से बिड मांगी गई हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधुनिक रोबोट फायर सर्विस के बेड़े में शामिल हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार में नए सत्र से शुरू हो जाएगा मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य सचिव ने किया निरीक्षण

प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि निर्माणाणीन मेडिकल कॉलेज नए सत्र 2024-25 से मेडिकल छात्र-छात्राओं को प्रवेश देकर शुरू कर दिया जाएगा। इससे धर्मनगरी के साथ ही जिलेभर के मरीजों को मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं भी मिलनी शुरू हो जाएंगी। उन्होंने शहर की स्वास्थ्य […]

You May Like

Subscribe US Now