मसूरी: अपर माल रोड पर चला बुलडोजर, अवैध दुकानों को किया ध्वस्त – HSS News 24

मसूरी: अपर माल रोड पर चला बुलडोजर, अवैध दुकानों को किया ध्वस्त

admin

देहरादून(ब्यूरो) अपर माल रोड स्थित रॉक स्टोन के निकट अनधिकृत निर्माण के खिलाफ सोमवार सुबह प्रशासन और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम के आदेश पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एमडीडीए की टीम ने जेसीबी चलाकर चार दुकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक ने बताया कि रॉक स्टोन के निकट अनधिकृत निर्माण को लेकर संजय मेहरोत्रा और राजीव मेहरोत्रा के खिलाफ प्राधिकरण में वाद दर्ज किया गया था। मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद प्राधिकरण की ओर से 17 अगस्त 2026 को ध्वस्तीकरण आदेश जारी किया गया था। इसी आदेश के अनुपालन में सोमवार को चार दुकानों का ध्वस्तीकरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

15 साल पुराने फर्जी पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी, CBI कोर्ट ने सभी आरोपों से किया दोषमुक्त

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री और बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को करीब 15 साल पुराने फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में बड़ी राहत मिली हैदेहरादून की विशेष CBI अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए आचार्य बालकृष्ण को मामले में लगाए गए सभी आरोपों से बरी कर दिया.

You May Like

Subscribe US Now