देहरादून, ब्यूरो। नगर निगम टाउन हॉल में अभ्युदय वात्सल्यम संस्था के तत्वाधान में एक अखिल भारतीय नवाचार समागम का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के शैक्षिक नवाचार, प्राकृतिक, जैविक कृषि, शिल्प-उद्यमी, पर्यावरणीय पर्यटन, आध्यात्मिक-विज्ञान, कृषि, शिक्षा, साहित्य, लोककला, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में अभ्युदय श्री सम्मान, लोक गौरव सम्मान तथा इनोवेटिव एक्सलेंस अवार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्वल्लन से हुआ, जिसमें महापौर सुनील उनियाल गामा ने दीप प्रज्वल्लन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। राज्य के सांस्कृतिक एंबेसडर के रूप में अपने उत्कृष्ट योगदान से लोक कला, लोक संस्कृति को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए दिनेश चमोली को लोक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
दीया चैधरी ने जीता नेशनल सीरीज गल्र्स टेनिस एकल अंडर-14 खिताब
Sun Aug 21 , 2022
देहरादून, ब्यूरो। हेरिटेज स्कूल, नार्थ कैम्पस, सहस्तरधारा रोड की 13 वर्षीय दीया चैधरी ने नेशनल सीरीज गर्ल्स टेनिस अंडर-14 के खिताब पर गुजरात की शैवी दलाल को आसानी से हरा कर कब्जा किया। पंजाब के जिला जालंधर मे आयोजित अंडर-14 आयु वर्ग की नेशनल सीरीज गर्ल्स सिंगल्स अंडर-14 के टेनिस टूर्नामेंट मे दीया चैधरी ने फाइनल मे अति उत्तम प्रदर्शन करते हुए गुजरात की शैवी दलाल को आसानी से 6-0,6-1से हरा कर खिताब पर कब्जा किया स ज्ञात हो कि इससे पूर्व दीया अंडर-14 ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप पर कब्जा कर चुकी है। प्रतियोगिता मे पुरे भारतवर्ष के पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, वेस्ट बंगाल, मध्यप्रदेश, हैदराबाद आदि के 64 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया स कु. दीया की इस शानदार उपलब्धि पर उसके कोच प्रीतम सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि दीया ने पुरे टूर्नामंट मे शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब पर आसानी से कब्जा किया। दीया अपने खेल के प्रति पूर्णरूप से समर्पित है एवं उसका भविष्य उज्ज्वल है स कु. दीया ने इस जीत का श्रेय अपने कोच प्रीतम सिंह को दिया। दीया चैधरी कि इस उपलब्धि पर द हेरिटेज स्कूल के चेयरमैन चैधरी अवधेश कुमार, डायरेक्टर सिद्धार्थ चैधरी, सिद्धार्थ चैधरी, डायरेक्टर विक्रांत चैधरी, एस एस चैधरी, सेवा सिंह मठारु एवं स्कूल स्टाफ ने बधाई देते हुए दीया के उज्जवल भविष्य की कामना की।