होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस पहुंचते ही मच गई भगदड़ – HSS News 24

होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस पहुंचते ही मच गई भगदड़

admin

हरिद्वार रोड स्थित रायवाला बाजार में बिष्ट रेस्टोरेंट और होटल में पुलिस ने बुधवार रात को छापा मारकर तीन लड़कियों को देह व्यापार से मुक्त कराया। देह व्यापार में संलिप्त होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। रायवाला के प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि रायवाला में बिष्ट होटल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। जिसके बाद होटल पर छापा मारा गया। इस दौरान होटल में तीन लड़कियों समेत मैनेजर मिला।

पुलिस द्वारा पूछताछ में लड़कियों को देह व्यापार के लिए लाए जाने की बात सामने आई। छापेमारी में कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। होटल मैनेजर के मोबाइल से कई लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीर और कई संदिग्ध नंबर मिले।

ऐसे होता था देह व्यापार

होटल मैनेजर आनंद सिंह निवासी ग्राम उदयपुर, थाना थराली, जनपद चमोली को देह व्यापार में गिरफ्तार कर लिया गया। मुक्त कराई गई तीनों लड़कियां हरिपुरकलां मोतीचूर क्षेत्र की हैं। आरोपित होटल मैनेजर के विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने इन लड़कियों को आसपास के बड़े-बड़े होटल में भेजा जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परिवहन निगम कर्मचारी कई मांगों को लेकर आंदोलन पर अडिग, 10 अक्टूबर से करेंगे हड़ताल, ये रही मांगें...

सरकार और प्रबंधन के रवैये से नाराज उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मियों ने इस बार हड़ताल स्थगित करने की अपील ठुकरा दी है। परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन व हड़ताल का कार्यक्रम यथावत रखने की चेतावनी दी है। चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में मोर्चा ने तीन अक्टूबर को […]

You May Like

Subscribe US Now