दिल्ली के गाजीपुर और ओल्ड सीमापुरी में मिले आईईडी की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने पाया है कि दोनों आईईडी का डिजाइन और उनमें इस्तेमाल सामान एक समान हैं और उनका मानना है कि चोरी की मोटरसाइकिल दोनों जगहों के पास खड़ी थी।
जांचकर्ताओं का मानना है कि एक महीने के भीतर दो स्थानों पर आईईडी रखने वाला व्यक्ति एक ही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो संदिग्धों के स्कैच बनवाए गए हैं, जिन्होंने खुद के उत्तर प्रदेश का निवासी बताते हुए छात्र होने का दावा किया था, उन्हें जल्द से जल्द पहचानने और पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस ने कहा कि दिल्ली में दो स्थानों पर बरामद विस्फोटक बनाने और डिजाइन में दो महीने पहले पंजाब से बरामद किए गए विस्फोटकों के समान थे।
