मुख्यमंत्री ने किया नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण – HSS News 24

मुख्यमंत्री ने किया नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण

admin

नैनीताल, ब्यूरो। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुरूवार को प्रदेश के युवा और कर्मठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौपुला से ऊंचापुल,हिम्मतपुर तल्ला और पनचक्की, चौपुला,कठघरिया से कमलवागांजा तक नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि नहर कवरिंग कार्य के पूर्ण होने से यह मार्ग बाईपास का काम करेंगे जिससे हल्द्वानी शहर की ट्रैफिक की समस्या का समाधान होगा।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से अवशेष धनराशि जारी करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि शीघ्र अवशेष धनराशि जारी कर दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक बंशीधर भगत ,मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट ,मंडल महामंत्री कमल पांडे , विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ,तनुज नैनवाल ,राजेश कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोदी सरकार के ”8 साल बेमिसाल” के तहत आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

देहरादून, ब्यूरो। केन्द्र की मोदी सरकार के ”8 साल बेमिसाल” को लेकर योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय में आहुत की गयी। जिसमें कार्यक्रमों की योजना रचना व इस आयोजन को लेकर चर्चा की गयी। साथ ही उपलब्ध्यिों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी […]

Subscribe US Now