भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के खिलाफ खोला मोर्चा – HSS News 24

भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के खिलाफ खोला मोर्चा

admin

हरिद्वार, ब्यूरो। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में कलह उजागर हो गई है। लक्सर सीट से भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें गद्दार बताकर पार्टी से उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है। विधायक संजय गुप्ता ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस चुनाव में पार्टी की हार सुनिश्चित करने के लिए कई भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया है। गुप्ता ने कहा कि कौशिक ने मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार का समर्थन किया। वह देशद्रोही हैं। मैं भाजपा नेतृत्व से उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा और कांग्रेस के बागी बिगाड़ सकते हैं पार्टी प्रत्याशियों का गणित

हल्द्वानी, ब्यूरो। कुमाऊं में भाजपा और कांग्रेस के बागी पार्टी प्रत्याशियों का गणित बिगाड़ सकते हैं। बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी पूर्व में पार्टी व जनता की सेवा का हवाला देते हुए वोट मांग रहे थे। वहीं कुछ प्रत्याशी भावुकता का कार्ड खेलने में भी पीछे नहीं रहे। […]

Subscribe US Now