उत्तराखंड में फिर हुये आईएएस अधिकारियों के तबादले, निकिता खंडेलवाल आईटीडीए निदेशक पद से अवमुक्त – HSS News 24

उत्तराखंड में फिर हुये आईएएस अधिकारियों के तबादले, निकिता खंडेलवाल आईटीडीए निदेशक पद से अवमुक्त

admin


उत्तराखंड में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है. 10 मई को 25 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया था. वहीं, एक बार फिर उत्तराखंड शासन ने चार आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया है. आईएएस अधिकारी निकिता खंडेलवाल को आईटीडीए के निदेशक पद से अवमुक्त कर दिया गया है. वहीं, शहरी विकास विभाग के निदेशक गौरव कुमार को आईटीडीए निदेशक की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है.इसके अलावा दो और आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया हैय

सूचना प्रौद्योगिकी डिजिटल एजेंसी (आईटीडीए) एक महत्वपूर्ण विभाग है. सभी सरकारी विभागों के वेबसाइट साथ ही सरकारी सिस्टम की डिजिटल प्लेटफॉर्म को तैयार करने के साथ ही सिक्योर करने का भी काम करती है. वर्तमान समय में भारत- पाक के बीच चल रहे तनाव के दौरान साइबर अटैक की संभावना भी बनी हुई है. देश के कुछ जगहों पर साइबर अटैक की सूचनाएं भी आई हैं. इसी बीच उत्तराखंड में सूचना प्रौद्योगिकी डिजिटल एजेंसी के निदेशक को बदल दिया गया है.

प्रमुख सचिव एल फ़ैनई को सचिव खाद्य की जिम्मेदारी से अवमुक्त किया गया. आईएएस अधिकारी हरीश चंद्र सेमवाल को सचिव खाद्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वर्तमान समय में आईएएस हरीश चंद्र सेमवाल बतौर खाद्य आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जिसके साथ ही सचिव खाद्य की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून के हजारों मकानों पर शुरू हुआ डिमार्केशन का काम, लाल निशान बनेंगे पहचान

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 61 हजार करोड़ की लागत से एलिवेटेड सड़क बनने जा रही है. यह एलिवेटेड सड़क सड़क रिस्पना और बिंदाल नदी पर बनने जा रही है. जिसके लिए एलिवेटेड रोड की जद में आने वाली जगहों और मकानों पर निशान लगना शुरू हो गया है. साथ […]

You May Like

Subscribe US Now