देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने चार को कुचला, मौत से मचा कोहराम – HSS News 24

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने चार को कुचला, मौत से मचा कोहराम

admin


देहरादून में फिर एक बार भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार ने चार व्यक्तियों को कुचल दिया है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के हरियाणा नंबर की एक मर्सिडीज कार राजपुर रोड से गुजर रही थी। इस बीच कार की स्पीड अचानक बेहद तेज हो गई। कार ने साईं मंदिर के सामने चार व्यक्तियों को कुचल दिया। चारों व्यक्ति श्रमिक बताए जा रहे हैं। हादसे में चारों श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।

इस हादसे को जिसने भी देखा उसकी चीखें निकल गईं। चश्मदीदों की माने तो कार ने चारों श्रमिकों को कुछ दूर तक घसीटा जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। चारों को बचने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर दून अस्पताल भेजा।

चश्मदीदों के मुताबिक कार बेहद तेज गति से निकली। कार की स्पीड 100 किमी प्रति घंटे के आसपास रही होगी। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही हादसा हो गया। हादसे के बाद कार सवार कार समेत वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसएसपी अजय सिंह पहुंचे। एसएसपी ने कार की तलाश के निर्देश दिए हैं।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, बोले सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है पर्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी है. होली पर्व की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर्षाेल्लास […]

Subscribe US Now