शादी के लिए 6 माह से लड़की का धरना, मारपीट कर किया घायल; दो महिलाओं समेत पांच पर केस – HSS News 24

शादी के लिए 6 माह से लड़की का धरना, मारपीट कर किया घायल; दो महिलाओं समेत पांच पर केस

admin

उत्तराखंड के इस शहर में बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पूरा मामला जानकर पुलिस भी हैरान रह गई है। लड़की के साथ मारपीट के बाद गांव वालों ने सख्त ऐक्शन लेने का फैसला लिया है। गांव वालों ने फैसला लिया है कि आरोपी परिवार का बहिष्कार किया जाएगा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

उत्तरकाशी जिले के नौगांव विकासखंड के मुंगरा गांव में शादी के लिए 6 माह से धरना दे रही युवती के साथ मारपीट कर गंभीर घायल करने का आरोप है। इस मामले में लड़के पक्ष की दो महिलाओं सहित पांच लोगों के विरुद्ध पुरोला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

पुरोला थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में त्रेपन परमार पुत्र जयपाल सिंह, रवि परमार पुत्र त्रेपन सिंह, सुबोध परमार पुत्र त्रेपन सिंह, सरोज परमार पत्नी त्रेपन परमार, निवेदिता पत्नी विनोद परमार निवासी मुंगरा गांव पर केस दर्ज किया है।

वहीं महिलाओं ने नौगांव हुई घटना के बाद बड़कोट तहसील परिसर में धरना देते हुए आरोपियों को जेल व थानाध्यक्ष पुरोला को तत्काल हटाये जाने की मांग की है। धरना देने वालों में हरिकृष्ण राणा, जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा, ललिता भंडारी, भाजपा नेता कमला जुड़ियाल, शिवराज, जयवीर, जगबीर, सुखदेव , अंकित, भारत धामी, अरविंद ,अनीता, सरिता मीमा देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

वहीं मुंगरा गांव वालों ने युवती के साथ मारपीट करने और गांव की छवि धूमिल करने के आरोप में उक्त परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। रविवार को गांव वालों ने एक बैठक कर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास कर निर्णय लिया।

बैठक कर प्रस्ताव पास किया
मुंगरा गांव वालों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्रकरण में गांव वालों ने युवती के साथ मारपीट करने व गांव की छवि धूमिल करने के आरोप में उक्त परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। एक बैठक आयोजित कर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास कर निर्णय लिया।

वंही बड़कोट में लड़की के मायके पक्ष से धरना देने वालो में हरीकृष्ण राणा, जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा, श्रीमती ललिता भंडारी,भाजपा नेता कमला जुड़ियाल, शिवराज ,जयवीर, जगबीर, सुखदेव , अंकित, भारत धामी, अरविंद ,अनीता, सरिता मीमा देवी आदि शामिल रहे।

युवती ने शादी का झांसा देने के आरोप लगाए

युवती के अनुसार डॉ रवि परमार से वर्ष 2020 में पहचान हुई थी,वह शादी का झांसा देता रहा और अब शादी से मुकर रहा है। युवती डीजीपी, महिला आयोग को पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगा चुकी है। बीते वर्ष दिसम्बर में युवती ने रवि परमार के खिलाफ पुरोला थाने पर तहरीर दी थी, तब उसने फिर युवती को शादी के लिए तैयार होने का झांसा देकर तहरीर वापस कारवाई, और गवाहों के सामने लिखित शर्तनामा देकर मार्च में शादी करने की बात कबूली, लेकिन बाद में मुकर गया।

लड़की एमए बीएड है, वर्ष 2021 में हुई एलटी परीक्षा में दो नम्बर से उसका चयन रुक गया था, लड़की का आरोप है कि सरकारी नौकरी न लगने के बाद रवि के व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया। रविवार सुबह करीब 330 बजे डॉ रवि परमार के परिजनों ने युवती के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बहला फुसलाकर युवती को पिज्जा खिलाने ले गया, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर की दरिंदगी; गिरफ्तार

देवभूमि उत्तराखंड में अब आपराधिक मामले बढ़ने लगे हैं। यहां एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल, लोगों के घरों में कामकाज करने वाली एक युवती के साथ ट्रैक्टर चालक ने पिज्जा में नशीला पदार्थ खिला दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया […]

Subscribe US Now