भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने आज महाराष्ट्र आएंगे केसीआर, स्वागत के लिए पोस्टरों से पटी सड़कें – HSS News 24

भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने आज महाराष्ट्र आएंगे केसीआर, स्वागत के लिए पोस्टरों से पटी सड़कें

admin

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) आज महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर हैं। राज्य के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान आज वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे। बता दें कि केसीआर भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के लिए कई राज्यों का दौरा करने वाले हैं। इस बीच आज केसीआर के महाराष्ट्र में दौरे के चलते उनके स्वागत में मुंबई के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं। सड़कों पर लगे इन पोस्टरों में केसीआर के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा प्रमुख शरद पवार की तस्वीर लगाई गई है।

बता दें कि केसीआर अपने दौरे के दौरान दोपहर में ठाकरे से उनके आवास पर मिलेंगे और उनके साथ लंच करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद केसीआर शरद पवार से मिलने उनके आवास जाएंगे, जहां दोनों नेताओं के राष्ट्रीय राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मणिपुर के कांग्रेस प्रभारी बोले- लोगों के विचारों का सम्मान नहीं कर रही भाजपा, राज्‍य में बनेगी हमारी सरकार

मणिपुर के कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास (Bhakta Charan Das) ने रविवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने नागरिकों को निशाना बनाने के लिए सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (अफ्सपा) का इस्‍तेमाल कर रही है। मणिपुर में अफ्सपा को निरस्त करने की मांग एक ‘बड़ा मुद्दा’ थी […]

You May Like

Subscribe US Now