शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई – HSS News 24

शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई

admin

देहरादून, ब्यूरो। शिवसेना उत्तराखंड द्वारा प्रदेश भर शिवसेना प्रमुख बाल साहेब ठाकरे एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जन्मदिन अलग-अलग ढंग से मनाया गया। शिवसेना देहरादून द्वारा जरूरतमन्द स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं अन्य सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर शिवसेना नेता पंकज तायल ने बताया कि आज पूरा विश्व इन महान विभूतियों के जन्मदिन को मना रहा है। उन्होंने कहा कि जहां देश के बहारी दुश्मनों से लडने के लिए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिन्द फौज बनाई वही 19 जून 1966 को बाला साहेब ठाकरे जी ने देश के आंतरिक दुश्मन से देश को बचाने के लिए शिवसेना का निर्माण किया। शिवसेना जिला प्रमुख अमित कर्णवाल ने कहा कि पूरा देश इन दोनों महान विभूतियों को नमन करता है एवं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है आज पूरे देश इन महान नेताओं के कदमों पर चलने की आवश्यकता है ताकि इस देश के बाहरी एवं आंतरिक दुश्मनों से देश को बचाया जा सकें। इस अवसर पर, उपप्रमुख मनोज सरीन, महासचिव विकास मल्होत्रा, शामली प्रमुख जितेन्द्र निरेवाल, रोहित बेंदी,विजय गुलाटी,जतिन गुगलानी,अभिनव बेंदी, मनीष गर्ग, निधि गुप्ता, कविता आहूजा, विकास सिंह,रवि ग्रोवर, आदि शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आप ने अपने छह आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशियों की सूचना सार्वजनिक की

देहरादून, ब्यूरो। आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत सबसे पहले अपने छह आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशियों की सूचना सार्वजनिक की है। यह सूचना आप ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की है। आयोग के निर्देशों के तहत आप ने इन प्रत्याशियों के चयन की वजह […]

You May Like

Subscribe US Now