सीएम धामी के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे दिल्ली, कैबिनेट विस्तार की चर्चा – HSS News 24

सीएम धामी के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे दिल्ली, कैबिनेट विस्तार की चर्चा

admin


उत्तराखंड में बीते दस दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं चल रही हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद से ही दिल्ली में हैं. अब इस मामले पर बड़ी खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भी आज दिल्ली बुलाया गया है. हालांकि, महेंद्र भट्ट अपने इस दौरे को सदन की कार्यवाही से जोड़ा है.

बीते दिनों महेंद्र भट्ट साफ कर चुके हैं कि जल्द ही उत्तराखंड में कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. कुछ मंत्रियों की कुर्सी जा सकती है. कुछ नए चेहरे पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं. बीते दिनों एक मंत्री द्वारा दिए गए बयान को ढाल बनाकर कुछ संगठन और राजनेता कैबिनेट मंत्री के खिलाफ आक्रोशित हैं. इतना ही नहीं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने भी कोटद्वार में मंत्री के बयान की निंदा की. उन्होंने कहा उन्हें इस बारे में आलाकमान को जो बताना था वह बता दिया गया है. मतलब साफ है कि प्रदेश की राजनीति में कुछ नेताओं की होली बेरंग तो कुछ नेता रंगों में सराबोर होने वाले हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में कुछ संगठन के नेताओं के साथ-साथ अन्य कुछ कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि आज रात या फिर कल सुबह तक वह देहरादून पहुंच सकते हैं. दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दिल्ली पहुंच चुके हैं. कल वह बीजेपी ओर राज्यसभा से जुड़ी बैठक में शामिल होंगे. महेंद्र भट्ट के मुताबिक सोमवार से सदन की कार्रवाई में पहुंचने के लिए वह आज ही दिल्ली पहुंचे हैं. कैबिनेट विस्तार कब और कैसे होगा? इस बारे में आलाकमान तय करेगा. उन्होंने अपनी तरफ से जो भी जानकारी देनी थी वह आलाकमान को दे दी है.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बुद्धिजीवी फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विदुषियों का सम्मान

विशेष आयोजन में महिलाओं को किया गया सम्मानित बुद्धिजीवी फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, माजरा, देहरादून ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विदुषियों को सम्मानित किया गया। […]

You May Like

Subscribe US Now