देहरादून, ब्यूरो । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने निशंक को राखी पहनाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की वहीं निशंक ने भी रीति रिवाजों एवं परंपराओं का निर्वहन करते हुए ऋतु खंडूडी को शगुन दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के बीच उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा वार्ता भी हुई। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर पौड़ी के पूर्व विधायक मुकेश कोली ने भी ऋतु खंडूड़ी से हर वर्ष की भांति रक्षा सूत्र बंधाया।
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ
Fri Aug 12 , 2022
देहरादून, ब्यूरो। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का शुभारम्भ सीमैट सभागार में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा आर. के. कुंवर, निदेशक, एस.सी.ई.आर.टी. सीमा जौनसारी, निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा, बन्दना […]