नुन्नावाला में ठेके से तीन पेटी शराब चोरी – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

नुन्नावाला में ठेके से तीन पेटी शराब चोरी – Uttarakhand Nidhi

admin


डोईवाला ब्यूरो । चोरों ने नुन्नावाला स्थित देसी शराब के ठेके में रविवार देर रात सेंध लगाकर तीन पेटी शराब और अन्य सामान पर सेंधमारी की। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। नुन्नावाला में देसी शराब के ठेके पर रविवार 12.45 बजे चोरों ने सेंधमारी की। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। दुकान के कर्मचारी नवीन कुमार ने बताया कि सुबह जब दुकान खोलने आए तो चोरी का पता चला जिसकी शिकायत पुलिस में भी की गई। सीसीटीवी में चोरों की गतिविधियां देखने को मिली है। कर्मचारी नवीन कुमार ने बताया कि चोरों ने तीन पेटी देसी शराब और 25 हजार मूल्य का अन्य सामान चोरी किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now