जंगल बचाने को पांच किमी दौड़ का किया आयोजन – HSS News 24

जंगल बचाने को पांच किमी दौड़ का किया आयोजन

admin

 

देहरादून, आजखबर।  मालदेवता में सारमंग एडवेंचर टूर्स ने जंगल और पेड़ बचाने के लिए सारमंग 5 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया।  भारी वर्षा के कारण दौड़ अपने निश्चित समय से 1 घंटे देर से शुरू हुई। 5 किलोमीटर दौड़ में देहरादून के अलावा पुरोला, मुरादाबाद, सहारनपुर और ऋषिकेश से प्रतियोगी दौड़े। तेज बारिश भी 6 साल की अमायरा से लेकर 72 वर्ष के गुरुफूल सिंह का जोश कम नहीं कर पाई।

दौड़ मालदेवता रोड स्थित सनलाइन रेस्टोरेंट से शुरू होकर रेनीवाला होते हुए वापस सनलाइन रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। दौड़ को मास्टर एथलिट विनोद सकलानी ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। पुरुष वर्ग में सर्वप्रथम पुरोला निवासी हरी मोहन ने 18 मिनट 25 सेकंड में दौड़ पूर्ण की। वहीं सिमरन गुसाईं ने 25 मिनट 05 सेकंड में दौड़ पूरी कर महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन कोच नरेश सिंह नयाल ने किया तथा मुख्य अतिथि कर्नल अनिल गुरुंग और कप्तान गोपाल राणा ने सभी विजेताओं की ट्रॉफी प्रदान की और बधाई दी। सारमंग एडवेंचर टूर के संस्थापक अनिल मोहन ने कहा की ये दौड़ सभी लोगों के बीच जंगल और पेड़ों के महत्त्व के प्रति जागरूक करने के लिए की गई है, जहाँ पेड़ में स्वच्छ हवा और शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं वहीं ये एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे साइकिलिंग, रनिंग, नेचर वाक, ट्रैकिंग आदि के लिए सर्वोत्तम है। हमे महीने में कम से कम एक बार जंगल में जरूर जाना चहिये ताकि हम प्रकृति से जुड़े रहे और प्रकृति की स्वच्छ हवा का लाभ उठा सकें। साइकिल सहायक दल में हिमानी गुरुंग, सुनीता राणा, सोनम राणा, आस्था डोभाल एवं सहायक दल में साहिल सिंह, बृजेश कुमार, अक्षत राज, नीरज भंडारी, गीता, अमित भेटवाल, दीपक बंठवान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉक्टर ने गर्भवती महिला के नवजात को मृत घोषित कर रेफर किया, एंबूलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव

    अल्मोड़ा, आजखबर। अल्मोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैखुटिया में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। डॉक्टर ने गर्भवती महिला की जांच कर नवजात को मृत घोषित कर रेफर कर दिया। लेकिन, दूसरे अस्पताल जाते वक्त एंबुलेंस में चमत्कार हुआ। गर्भवती महिला का एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव हुआ। […]

You May Like

Subscribe US Now