चमोली: भालू के आतंक से बंगथल में मचा हड़कंप, दो गौशालाएं तोड़कर एक बैल को मार डाला, दो मवेशी घायल – HSS News 24

चमोली: भालू के आतंक से बंगथल में मचा हड़कंप, दो गौशालाएं तोड़कर एक बैल को मार डाला, दो मवेशी घायल

admin

चमोली ब्यूरो- बीती रात भालू ने बंगथल निवासी भगत लाल की गौशाला तोड़कर एक बैल को मार डाला व दूसरे बैल को घायल कर दिया। इसके बाद भालू ने सुरेंद्र सिंह नेगी की गौशाला को निशाना बनाते हुए वहां बंधी गाय को घायल कर दिया।

विकासखंड के चंद्रशिला पट्टी में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों और पशुपालकों में दहशत का माहौल है। बीती रात बंगथल गांव में भालू ने दो गौशालाएं तोड़कर एक बैल को मार डाला, जबकि एक अन्य बैल और गाय को घायल कर दिया। लगातार हो रहे मवेशियों के नुकसान से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृत बैल को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक चले जाम के बाद वन विभाग के अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया। जानकारी के अनुसार, बीती रात भालू ने बंगथल निवासी भगत लाल की गौशाला तोड़कर एक बैल को मार डाला व दूसरे बैल को घायल कर दिया। इसके बाद भालू ने सुरेंद्र सिंह नेगी की गौशाला को निशाना बनाते हुए वहां बंधी गाय को घायल कर दिया। इससे दो दिन पहले भी इसी गांव में दिलबर सिंह नेगी की गौशाला तोड़कर भालू उनकी दुधारू गाय को मार चुका है। चंद्रशिला पट्टी में भालू के हमलों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। तीन दिन पहले डुंगर गांव में राजेंद्र सिंह नेगी की दुधारू गाय को भालू ने मार डाला था। चार दिन पहले किमोठा में इंदू देवी किमोठी की दुधारू गाय को अपना निवाला बनाया। वहीं, एक सप्ताह पहले कांडई चंद्रशिला में संजय किमोठी की गौशाला तोड़कर दुधारू गाय को मार डाला था और कलावती देवी के बैल को घायल कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुरोला महाविद्यालय में बैक परीक्षाओं का केंद्र बनाने की मांग

देहरादून, ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देहरादून महानगर कैंट विधानसभा क्षेत्र के शास्त्रीनगर में वित्तीय समावेश गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित… देहरादून, ब्यूरो । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए बीते साल उत्तराखण्ड पर्यटन विकास… देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली […]

You May Like

Subscribe US Now