श्रीदेव सुमन विवि में पीएचडी के लिए 11 व 12 को होगा साक्षात्कार, अभ्यर्थी अपने विषय से संबंधित शोध ले जाएं साथ – HSS News 24

श्रीदेव सुमन विवि में पीएचडी के लिए 11 व 12 को होगा साक्षात्कार, अभ्यर्थी अपने विषय से संबंधित शोध ले जाएं साथ

admin

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय (विवि) की ओर से आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा के द्वितीय चरण में 11 व 12 सितंबर को साक्षात्कार होगा।

पीएचडी प्रवेश परीक्षा के संयोजक व कला संकायाध्यक्ष प्रो. डीसी गोस्वामी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी साक्षात्कार में अपने समस्त शैक्षिक मूल-प्रमाण पत्र यथा स्नातक अंतिम वर्ष अथवा सेमेस्टर की अंकतालिका, स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष व सेमेस्टर की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, एवं नेट, गेट, सेट, अनापत्ति प्रमाण पत्र (कार्यरत अभ्यर्थियों के लिए) आदि के मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी छायाप्रति लेकर संबंधित विभाग में शोध समिति के सम्मुख निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित हों।

ऋषिकेश में पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में दो दिन चलेगा साक्षात्कार

ऋषिकेश परिसर के प्राचार्य प्रो. एमएस रावत ने बताया कि यह साक्षात्कार पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में दो दिन होगा।11 सितंबर को वाणिज्य एवं प्रबंधन, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र एवं इतिहास विषयों का साक्षात्कार होगा। जबकि 12 सितंबर को गणित, भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, भूगोल, संगीत, राजनीति विज्ञान एवं समाजशास्त्र विषयों का साक्षात्कार होगा। यह साक्षात्कार सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।

साक्षात्कार के लिए ये सामग्री जरूरी

प्रो. डीसी गोस्वामी ने बताया कि साक्षात्कार 30 अंकों का होगा, जिसमें अभ्यर्थियों के व्यक्तित्व, अभिव्यक्ति कौशल क्षमता, विषयज्ञान, शोध अभिरुचि, शोध प्रविधि, बौद्धिक क्षमता एवं शोध प्रस्ताव आदि से संबंधित प्रश्नों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने विषय से संबंधित अधिकतम दो पेज का शोध प्रस्ताव साक्षात्कार के समय अवश्य लाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में पिछले पांच सालों में डेंगू से सबसे अधिक मौतें, देहरादून में 11 लोगों की गई जान

उत्तराखंड में पिछले पांच सालों में इस साल अब तक सबसे अधिक 12 मौतें हुई हैं। इसमें 11 मौतें अकेले देहरादून में हुई हैं। जिले में अब तक डेंगू के सबसे अधिक 589 मरीज मिले हैं। वर्ष 2019 में प्रदेश में डेंगू तेजी से फैला था और कुल आठ मरीजों […]

You May Like

Subscribe US Now