घर की छत पर खड़े युवक पर गुलदार ने किया हमला – HSS News 24

घर की छत पर खड़े युवक पर गुलदार ने किया हमला

admin

देहरादून, ब्यूरो। प्रतीतनगर,रायवाला के वैदिकनगर में रेल लाइन के समीप घर की छत पर खड़े युवक पर गुलदार ने हमला बोल दिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आये। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल में चला गया। घायल युवक को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। घर की छत पर खड़े विनोद राजभर पुत्र बब्बन राजभर पर गुलदार ने हमला कर दिया। विनोद के चिल्लाने के बाद मकान मालिक व पड़ोसियों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद गुलदार जंगल में चला गया। सूचना पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार, पुलिस व पार्क प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। विनोद राजभर वैदिकनगर में किराए के मकान पर रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। वह अपनी पत्नी से अलग अकेले ही रह रहा था। ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि घायल का बैंक में खाता नहीं है। मुआवजे के लिए खाता खुलवाने के लिए बैंककर्मी को एम्स भेजा है। रेंजर को भी पत्र भेजकर क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंजर मोतीचूर रेंज महेंद्रगिरि गोस्वामी ने कहा कि गुलदार के हमले में युवक घायल हुआ है। क्षेत्र में लगातार रात्रि गश्त की जाएगी। क्षेत्र में पिंजरा लगाने की अनुमति के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। पीड़ित को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

23.400 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा, ब्यूरो। सल्ट पुलिस ने थाने गेट के पास 23.400 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदरपुर नई दिल्ली निवासी आरोपियों को एनडीपीएच एक्ट में निरुद्ध किया है। रविवार को सल्ट पुलिस ने थाना गेट के पास […]

You May Like

Subscribe US Now