कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, डेढ़ लाख की नकदी और फर्नीचर जलकर नष्ट; दमकल ने पाया काबू – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, डेढ़ लाख की नकदी और फर्नीचर जलकर नष्ट; दमकल ने पाया काबू – Uttarakhand Nidhi

admin




हल्द्वानी  ब्यूरो- कालाढूंगी रोड पर ऊंचा पुल के पास स्थित कार सर्विस सेंटर में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की चपेट में स्पेयर पार्ट्स स्टोर, पब्लिक लाउंज और बिलिंग काउंटर आ गए। हादसे में करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और फर्नीचर जलकर राख हो गया।हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड पर ऊंचा पुल के पास स्थित कार सर्विस सेंटर में रविवार दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। आग स्पेयर पार्ट्स स्टोर और पब्लिक लाउंज वाले हिस्से में लगी। इससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।सेंटर संचालक विजय कुमार ने बताया कि इसी हिस्से में बिलिंग काउंटर भी था। आग में करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी, सोफा और अन्य फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर दमकल और मुखानी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि दो वाटर टेंडर के साथ पहुंची टीम ने आग को फैलने से पहले ही काबू कर लिया।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लधिया नदी में संदिग्ध हालात में मिला नेपाली मजदूर का शव, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस – Uttarakhand Nidhi

ऋषिकेश, ब्यूरो। चारधाम यात्रा के मद्देनजर ऋषिकेश की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन… मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेशी मेहमानों का भराड़ीसैंण में किया स्वागत मुख्यमंत्री ने विदेशों से आए डेलिगेट्स के… 13 सितम्बर 2026 को थाना रायपुर तथा थाना क्लेमेंटाउन पर […]

Subscribe US Now