प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा – HSS News 24

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

admin




प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण का काल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश को नई दिशा और नई ऊर्जा देने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य का विषय है।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

4.9 तीव्रता के भूकंप से हिला उत्तराखंड, कई इलाकों में दहशत का माहौल

देहरादून, ब्यूरो। पहली बार में एवरेस्ट फतह कर एवरेस्ट पर राष्ट्रगान गाकर तिरंगा फहराने वाले देहरादून निवासी एयरफोर्स विंग कमांडर… देहरादून, 11 अप्रैल। भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र दत्त शर्मा के नेतृत्व में आज एक… हरिद्वार। देवभूमि के स्काउट गाइड के 14वां जिला गायत्री तीर्थ […]

You May Like

Subscribe US Now