बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) अक्सर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट्स की वजह से चर्चा में आ जाती हैं। श्वेता के सोशल मीडिया पोस्ट्स को फैन्स खूब पसंद करते हैं। ऐसे में एक बार फिर श्वेता का एक इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में आ गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। श्वेता के लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट में बच्चन परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ नजर आ रही हैं।
दरअसल श्वेता बच्चन ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में श्वेता बच्चन के साथ जया बच्चन और नव्या नवेली नंदा नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में बच्चन परिवार की तीन पीढ़ियां नजर आ रही हैं। श्वेता ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- ‘तुम, मैं और डुपरी।’ फैन्स एक ओर जहां श्वेता और जया की तारीफ कर रह हैं तो वहीं नव्या पर तो फिदा हो गए हैं।
