सीएम ने सुनीं जनसमस्याएं – HSS News 24

सीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

admin

देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार देर सांय तक मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो। आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार-बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहाड़ी खेती-बाड़ी पुस्तक का सीएम ने किया विमोचन

देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार देर सांय मुख्यमंत्री आवास कैम्प कार्यालय में डॉ. देवेन्द्र सिंह नेगी द्वारा लिखित पहाड़ी खेती-बाड़ी पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा यह पुस्तक प्रदेश में जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की प्रेरणा देगी तथा उत्तराखण्ड के उत्पादों को पहचान […]

Subscribe US Now