बैंक लोन रिकवरी में शिथिलता बरते सरकारः मोर्चा     -तहसील कर्मी रिकवरी को डालते हैं दबाव – HSS News 24

बैंक लोन रिकवरी में शिथिलता बरते सरकारः मोर्चा     -तहसील कर्मी रिकवरी को डालते हैं दबाव

admin

विकासनगर, ब्यूरो  जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि एक-आध लाख रुपए बैंक से लोन लेकर कर्जदार हुए गरीब मजदूर, रेडी-ठेली लगाने वाले व छोटे व्यवसायियों का बरसात व कोविड-19 की वजह से कारोबार बहुत मंद पड़ने के चलते बैंक लोन चुकाना बहुत मुश्किल हो रहा है। अधिकांश मामलों में बैंक से मामला तहसील में पहुंच जाता है तथा आर.सी. कटने के उपरांत तहसील कर्मी कर्ज वसूलने कर्ज दाता के पास पहुंचते हैं तथा कर्जदार तहसील कर्मियों के डर से इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाते हैं, जिस कारण वह ठीक से अपनी मजदूरी व व्यवसाय नहीं कर पाते। उनको हर समय तहसील कर्मियों का डर सताता हैद्य स्कोर विडंबना कहा जाएगा कि  धनाढ्य व्यवसाई हजारों करोड़ का लोन लेकर अपना ऋण राइट ऑफ करा लेते हैं तथा आराम से घूम रहे होते हैं तथा वहीं दूसरी ओर 40-50 हजार रुपए मात्र का कर्जदार डर के मारे अपने घर में भी नहीं सो पाता। मोर्चा सरकार से मांग करता है कि छोटे-मोटे कर्जदारों के मामले में शिथिलता बरतने के निर्देश दे अथवा बरसाती सीजन में रिकवरी स्थगित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस 3 अगस्त को रुद्रप्रयाग में पार्टी के अग्रिम मोर्चों के साथ करेगी तिरंगा यात्रा को लेकर बैठकः धीरेंद्र प्रताप

देहरादून, ब्यूरो । उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और रुद्रप्रयाग जनपद में 9 अगस्त 2022 से शुरू होने वाली पार्टी की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के सह पर्यवेक्षक धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि जिला कांग्रेस 3 अगस्त को रुद्रप्रयाग में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के सफल संचालन के लिए रुद्रप्रयाग में […]

You May Like

Subscribe US Now