रोडवेज में मृतक आश्रितों को जल्द मिले नियुक्ति – HSS News 24

रोडवेज में मृतक आश्रितों को जल्द मिले नियुक्ति

admin

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्य सचिव को भेजा ज्ञापन
देहरादून, मुख्य संवाददाता।

रोडवेज में मृतक आश्रितों को समय पर नियुक्ति न दिए जाने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सख्त नाराजगी जताई। मुख्य सचिव को पत्र लिख कर जल्द नियुक्ति सुनिश्चित कराए जाने की मांग की।

प्रांतीय अध्यक्ष अरुण कुमार पाण्डेय और महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि रोडवेज में मृतक आश्रित कोटे से अनुकंपा नियुक्ति में अनावश्यक विलबं न किया जाए। इसे लेकर आश्रितों में रोष बढ़ता जा रहा है। दस अक्तूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जा रहा है। परिषद की ओर से भी पूरा सहयोग किया जाएगा। जल्द रिक्त पदों पर आश्रितों को नियुक्ति दी जाए। सचिव समाज कल्याण को दिए ज्ञापन में जिला समाज कल्याण अधिकारी के खाली पदों पर जल्द पदोन्नति सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश; स्वास्थ्य मंत्री बोले- प्लेटलेट्स की कोई कमी नहीं

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने डेंगू की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन व रेखीय विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने शासकीय आवास पर वर्चुअल माध्मय से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक […]

You May Like

Subscribe US Now