दुकान का ताला तोड़कर हजारों की नगदी व सामान चोरी – HSS News 24

दुकान का ताला तोड़कर हजारों की नगदी व सामान चोरी

admin

हरिद्वार, ब्यूरो। सिडकुल थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुरी में बीती देर रात चोरों ने एक गारमेंट्स की दुकान का ताला तोड़कर हजारों की नगदी और कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची सिडकुल पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले।
शनिवार रात रविंद्र पाल अपनी दुकान बढ़ाकर घर चला गया था। सुबह जब आसपास के लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि गारमेंट्स की दुकान का शटर का ताला टूटा और सामान बिखरा पड़ा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर रविंद्र भी दुकान पर पहुंच गया। दुकान के अंदर दाखिल हुआ तो गल्ले में रखी दो हजार से अधिक की नगदी और बड़ी संख्या में कपड़े गायब थे। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि दुकानदार रविंद्र पाल की ओर से सूचना मिली है। दो संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में कोरोना के 46 नए मरीज मिले

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड में रविवार को कोरोना के 46 नए मरीज मिले और 62 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए। इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 343 रह गई है। रविवार को राज्य में बहुत कम जांच होने की वजह से संक्रमण की दर 7.63 प्रतिशत रही। […]

You May Like

Subscribe US Now