राजभवन में आज से सजा फूलों संसार, राज्यपाल ने किया तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ – HSS News 24

राजभवन में आज से सजा फूलों संसार, राज्यपाल ने किया तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

admin


इस आयोजन में 15 मुख्य प्रतियोगिताओं की कुल 55 उप-श्रेणियां शामिल हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। निर्णायक मंडल की ओर से चयनित विजेताओं को नौ मार्च को कुल 165 पुरस्कार दिए जाएंगे।

राज्यपाल के निर्देशन में इस वर्ष वसंतोत्सव में कई नवीन पहल शुरू की गई हैं। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय ने इस आयोजन में आने वाले लोगों की गणना के लिए एआई एप्लिकेशन तैयार किया है। जिसके लिए राजभवन के मुख्य द्वार पर एआई इनेबल कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा वसंतोत्सव में आने वाले आगंतुक वेबसाइट www.vmsbutu.it.com पर भी पंजीकरण कर सकते हैं, जहां रजिस्ट्रेशन करने पर आगंतुक की सुविधा के लिए एक आई-कार्ड जनरेट होगा, यह रजिस्ट्रेशन ऐच्छिक होगा।

आईटीडीए की ओर से फीडबैक सिस्टम के लिए क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिससे आगंतुक अपने सुझाव और अनुभव साझा कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य वसंतोत्सव को और अधिक प्रभावी और आकर्षक बनाना है। वसंतोत्सव-2025 न केवल पुष्प प्रेमियों के लिए एक अद्भुत अनुभव होगा, बल्कि यह नवाचार और तकनीकी विकास के नए आयाम भी स्थापित करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऋषिकेश में इंटरनेशनल योग फेस्टिवल का समापन, उत्तराखंड से दुनिया को गया ‘स्वास्थ्य’ संदेश

योग नगरी ऋषिकेश में अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज समापन हो गया है. इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. सतपाल महाराज ने कहा कि ऋषिकेश ना केवल चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार है, बल्कि यह विश्व योग और आध्यात्म की […]

You May Like

Subscribe US Now