गदेरे में डूबने से दो बच्चों की मौत – HSS News 24

गदेरे में डूबने से दो बच्चों की मौत

admin

श्रीनगर, ब्यूरो। बिलकेदार गदेरे में नहाते समय दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई है। देर रात पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चों के शव को गदेरे में बने तालाब से बाहर निकाला। इस घटना से परिजनों में मातम छाया हुआ है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम की बिलकेदार के दो बच्चे सक्षम (12) पुत्र चरण सिंह और मयंक (10) पुत्र महेश सिंह खेलने का बहाना कर घर निकले थे। जब देर शाम तक दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों बच्चे बिलकेदार गदेरे में बने तालाब में नहाने चले गए थे। पानी ज्यादा होने के कारण दोनों गदेरे में बने तालाब में डूब गए। देर रात पुलिस ने काफी खोजबीन कर दोनों बच्चों के शव को गदेरे में बने तालाब से बरामद किया। एसएसआई संतोष पैथवाल ने बताया कि बीते देर रात चरण सिंह और महेश सिंह निवासी बिलकेदार ने थाने पर आकर सूचना दी कि उनके बेटे सक्षम और मयंक शाम को घर से देवभूमि स्कूल की तरफ खेलने के लिए गए थे, लेकिन अभी तक वापस घर नहीं लौटे हैं। इस पर तत्काल वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष पैथवाल, प्रभारी बाजार चौकी उप निरीक्षक रणबीर सिंह रमोला ने पुलिस टीम के साथ बिलकेदार क्षेत्र में गुमशुदा बच्चों की तलाश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तहसील में विवादित भूमि के दस्तावेज ही नहीं -आरटीआई में खुलासा, दून की 350 बीघा भूमि का मामला -इंद्रावती बनाम कुंवर चंद्र बहादुर चकरायपुर की जमीन संबंधी दस्तावेज गायब

देहरादून, ब्यूरो। देहरादून के चकरायपुर और उसके आसपास की लगभग 350 बीघा जमीन को लेकर विवाद है। यह सरकारी भूमि है लेकिन इसे निजी संपत्ति के तौर पर संतोष अग्रवाल बेचने के प्रयास कर रहा है। कई लोगों को भूमि बेच भी दी गयी है। आरटीआई में खुलासा हुआ है […]

You May Like

Subscribe US Now