हरिद्वार में बारिश के चलते मनसा देवी मंदिर के पास हो गया भूस्खलन – HSS News 24

हरिद्वार में बारिश के चलते मनसा देवी मंदिर के पास हो गया भूस्खलन

admin

हरिद्वार में गुरुवार को सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। इसके चलते मनसा देवी के पहाड़ से काली मंदिर के पास भूस्खलन हो गया। इस दौरान भारी मात्रा में मलबा रेलवे ट्रैक और मंदिर के पास गिर गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम ने आस-पास के क्षेत्र से लोगों को हटवाया। वहीं, मलबा आने के कारण बाधित रेलवे ट्रैक को चार घंटे के बाद सुचारू किया जा सका।

चेतावनी निशान से ऊपर बह रही गंगा

हरिद्वार में  गंगा चेतावनी निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। सुबह 9 बजे गंगा का जलस्तर 293.15 मीटर दर्ज किया गया। जिलाधिकारी ने एक से लेकर 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपनी फिल्म जेलर की रिलीज से एक दिन पहले भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत उत्तराखंड पहुंचे

बॉलीवुड एवं दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर की रिलीज से एक दिन पहले उत्तराखंड पहुंचे हैं। बुधवार शाम वह इंडिगो की बेंगलुरु वाली फ्लाइट से शाम 3.50 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से रजनीकांत ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि रजनीकांत 15 अगस्त […]

Subscribe US Now