आईटीएम में टूर और ट्रैवल संचालकों ने घरेलू पर्यटन की बारीकियां जानी – HSS News 24

आईटीएम में टूर और ट्रैवल संचालकों ने घरेलू पर्यटन की बारीकियां जानी

admin

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से राजधानी दून में तीन दिवसीय इंडिया ट्रेवल मार्ट (आईटीएम) के दूसरे दिन पर्यटन अधिकारियों, टूर और ट्रैवल संचालकों ने घरेलू पर्यटन की बारीकियां जानी। तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, देखो अपना देश” थीम पर आधारित है। इसका उदेश्य लोगों को एक साथ लाना और घरेलू पर्यटन के साथ इन बाउंड व आउट बाउंड पर्यटन को एक अलग शैली में बढ़ावा देना है।
इस मौके पर उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग की अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद ने राज्य में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र के सम्बंध के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आईटीएम में पर्यटन विभाग की ओर से विभिन्न वीडियो के जरिए उत्तराखंड पर्यटन की सम्भावनाओं पर जानकारी दी गयी। इंडिया ट्रेवल मार्ट (आईटीएम) के दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। उत्तराखण्ड के विकास के लिए इस इंडिया ट्रेवल मार्ट (आईटीएम) के द्वारा अधिकारियों को विश्व भर में प्रचलित साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, बैंगलोर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, अंबाला, चंडीगढ़ से आये पर्यटन अधिकारियों ने इंडिया ट्रेवल मार्ट (आईटीएम) में अपने राज्यों के समृद्ध विरासत और पर्यटन की विशेषताओं को उजागर करने वाले वीडियो साझा किए। आईसीएम समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय गुप्ता ने कहा कि सत्र का दूसरा दिन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जहां पूरे भारत के खरीदारों और एजेंटो ने प्रसिद्ध संगठन का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखण्ड पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य है। उत्तराखण्ड सहित गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, बैंगलोर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, अंबाला, चंडीगढ़  से लगभग 100 टूर ऑपरेटरों एवं ट्रैवल एजेंटों और पैन इंडिया के अन्य हिस्सों, होटल व्यवसायियों ने इंडिया ट्रैवल मार्ट में शिरकत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित करने वाले फिनटेक प्लेटफॉर्म प्रोपेल्ड ने सीरीज बी फंडिंग में जुटाई 262 करोड़ रूपए की राशि

देहरादून, ब्यूरो। शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित करने वाले फिनटेक प्लेटफॉर्म प्रोपेल्ड ने वेस्टब्रिज कैपिटल के नेतृत्व में सीरीज बी फंडिंग में 262 करोड़ रु. की राशि जुटाई है, इस राउण्ड में मौजूदा निवेशक- स्टेलेरिस वेंचर पार्टनर्स और इंडिया क्वशन्ट भी शामिल रहे। 2017 में आईआईटी मद्रास के पूर्वछात्रों बिभु प्रसाद […]

You May Like

Subscribe US Now