बच्ची की सांस नली में इमली की गुठली फंसने से मौत – HSS News 24

बच्ची की सांस नली में इमली की गुठली फंसने से मौत

admin

बच्ची की सांस नली में इमली की गुठली फंसने से मौत

पिथौरागढ़, ब्यूरो। पिथौरागढ़ में नगर के थरकोट में एक आठ वर्षीय बच्ची की सांस नली में इमली की गुठली फंस गई। परिजन मासूम को जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। थरकोट निवासी अंकिता पुत्री गणेश सिंह बीते शाम दुकान से इमली खरीद कर खा रही थी।
इस दौरान गलती से उसने इमली की गुठली भी निगल ली, जो उसके गले में फंस गई। इससे सांस लेने में दिक्कत होने लगी‌ और कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। परिजन आनन-फानन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्ची की हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन मासूम को हल्द्वानी लेकर जा रहे थे। लेकिन जिला मुख्यालय से करीब दस किमी दूर पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद से ही मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानसिक दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों को जारी होंगे प्रमाणपत्र

मानसिक दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों को जारी होंगे प्रमाणपत्र नैनीताल, ब्यूरो। महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड देहरादून के निर्देशों के क्रम में मानसिक दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों के लिए मानसिक दिव्यांग प्रमाण-पत्र निर्गत किये जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी भागीरथी जोशी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खनस्यू […]

Subscribe US Now