युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का महिला आयोग ने लिया संज्ञान, कार्रवाई के दिए निर्देश – HSS News 24

युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का महिला आयोग ने लिया संज्ञान, कार्रवाई के दिए निर्देश

admin

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे से फोन पर वार्ता कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह की मानसिकता के लोगों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है।उन्होंने कहा किसी भी महिला को अगर प्रताड़ित किया जाता है तो महिला आयोग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। साथ ही आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस पर, पुलिस अधीक्षक ने उन्हें मामले में अभी तक रेगुलर पुलिस स्तर से हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। साथ ही आश्वस्त किया कि तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

वहीं, पुलिस ने ग्राम प्रधान के बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में तीसरा आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

सोमवार को पुलिस की टीम ने दुष्कर्म के नामजद दूसरे आरोपी रोशन सिंह (35) को गिरफ्तार किया। आरोपी को रुद्रप्रयाग कोतवाली लाया गया जहां उससे पूछताछ की गई। इससे पूर्व बीते रविवार देर शाम को घटना के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान (39) को भी उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

सोमवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने सीजीएम कोर्ट में पेश किया जहां से 14 दिन की पुलिस रिमांड पर उन्हें पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। जबकि तीसरा आरोपी अब तक फरार है। पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रामनगर डिग्री कॉलेज की महिला प्रोफेसर लापता, काशीपुर के चैती मंदिर के पास मिली अंतिम लोकेशन

शनिवार की सुबह घर से परीक्षा ड्यूटी के लिए निकली रामनगर महाविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद लापता प्रोफेसर के परिजन व महाविद्यालय प्रशासन परेशान है। घटना के संबंध में महिला प्रोफेसर के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर […]

You May Like

Subscribe US Now