मां और छह साल की मासूम से दुष्कर्म के चारों आरोपियों का केस लड़ने से वकीलों ने किया इनकार – HSS News 24

मां और छह साल की मासूम से दुष्कर्म के चारों आरोपियों का केस लड़ने से वकीलों ने किया इनकार

admin

 

 

रूड़की, आजखबर। मां और छह साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपियों का केस लड़ने से वकीलों ने इनकार कर दिया है। दिल्ली से आए दो वकीलों ने जब मामले को सुना तो केस लड़ने से इनकार किया तो लौट गए। बताया जा रहा है कि अब आरोपियों के परिजन हरिद्वार, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के वकीलों के संपर्क में हैं। रुड़की में मां-बेटी से सामूूहिक दुष्कर्म की घटना के मामले में शुक्रवार को आरोपियों को हरिद्वार स्थित पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के परिजन पहले से ही केस लड़ने के लिए दिल्ली से दो वकीलों को लेकर हरिद्वार पहुंचे थे। पेशी के दौरान ये वकील मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि आरोपियों के परिजनों ने वकीलों को बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी नहीं दी थी। महिला से दुष्कर्म में चारों की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। कोर्ट में आरोपियों के अपराध का पता चला तो वकीलों ने केस लड़ने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि केस लड़ने से इनकार के बाद वकील दिल्ली लौट गए। पुलिस का कहना है कि बच्ची की हालत में बहुत सुधार हो गया है। बच्ची अब मां से अच्छी तरह से बातचीत भी कर रही है। ऐसे में एक या दो दिन के बाद बच्ची के भी बयान दर्ज हो सकते हैं। पुलिस की एक्सपर्ट टीम बच्ची के बयान दर्ज करेगी ताकि बच्ची के बयान को सही से समझा जा सके और कोर्ट में मजबूत सबूत के तौर पर इन्हें पेश किया जा सके। वहीं, इस मामले में बच्ची की मां के पहले ही बयान दर्ज हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जंगल बचाने को पांच किमी दौड़ का किया आयोजन

  देहरादून, आजखबर।  मालदेवता में सारमंग एडवेंचर टूर्स ने जंगल और पेड़ बचाने के लिए सारमंग 5 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया।  भारी वर्षा के कारण दौड़ अपने निश्चित समय से 1 घंटे देर से शुरू हुई। 5 किलोमीटर दौड़ में देहरादून के अलावा पुरोला, मुरादाबाद, सहारनपुर और […]

Subscribe US Now