विकासनगर, ब्यूरो। जौनसार-बावर जनजातीय कल्याण समिति दिल्ली की ओर से लकस्यार खत फरटाड में डॉ. श्यामदत्त बिजल्वाण की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा एवं शिक्षा जागरूकता शिविर का शुभारंभ डॉ. बिजल्वाण को श्रद्धांजली देकर किया गया। जिसके बाद शिविर में चिकित्सकों ने आठ सौ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में रविवार को भी मरीजों की जांच की जाएगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने करीब आठ सौ लोगों का शिविर में परीक्षण कर उन्हे मुफ्त दवाइयां दी। इसके अलावा शिक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय धिरोई (पिपाया) का जिर्णाेद्धार किया गया। जिसमें स्कूल की मरम्मत एवं रंगाई पुताई एवं बच्चों के लिए बैठने के बैच-डेस्क, दीवारों में पोस्टर और बच्चों को स्कूल बैग इत्यादि वितरण किया गया है। इस मौके पर अर्जुनदेव बिजल्वाण, समिति के चेयरमैन रतनसिंह रावत, अध्यक्ष विद्यादत जोशी, डॉ. केएस चौहान, डॉ. दिनेश चौहान आदि शामिल रहे।