राशन कार्ड उपभोक्ताओं की जांच के लिए कमेटियों का गठन – HSS News 24

राशन कार्ड उपभोक्ताओं की जांच के लिए कमेटियों का गठन

admin

उत्तरकाशी, ब्यूरो। जिला पूर्ति विभाग ने राशन कार्ड उपभोक्ताओं की जांच के लिए कमेटियों का गठन किया है। ग्रामीण स्तर पर ग्राम प्रधान व नगर पंचायत स्तर पर अधिशासी अधिकारियों को कमेटी की जिम्मेदारियां सौंपी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि डीएम से संस्तुति मिलते ही राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
जनपद में करीब एक हजार कार्ड धारकों ने राशन कार्ड सरेंडर कराए हैं, जबकि पूर्ति विभाग के अनुसार जनपद में चार हजार से अधिक अपात्र राशन कार्ड हैं। लेकिन उपभोक्ता कार्डों को सरेंडर करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अब विभाग ने राशन कार्डों की जांच के लिए कमेटियां गठित की हैं, जो गांव व नगर निकाय स्तर पर कार्डधारकों की आय आदि की जांच करेंगे। कमेटी जांच के बाद अपात्रों की संस्तुति करेगी। ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधान व नगर निकाय स्तर पर अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता कमेटी गठित की गई है। ग्राम पंचायत की कमेेटी में पंचायत मंत्री व राजस्व उपनिरीक्षक भी शामिल होंगे, जबकि नगर निकाय की कमेटी में पूर्ति निरीक्षक व राजस्व उपनिरीक्षक शामिल होंगे। डीएसओ संतोष भट्ट ने बताया कि कमेटी संस्तुति के लिए जिलाधिकारी को भेजी गई है। संस्तुति मिलते ही जांच शुरू कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ससुराल आए युवक के लापता होने के एक सप्ताह बाद भी सुराग न मिलने पर थाने में किया हंगामा

हरिद्वार, ब्यूरो। पथरी के गांव एक्कड़ कलां में अपनी ससुराल आये युवक के लापता होने के एक सप्ताह बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। युवक के परिजनों ने मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई न होती देख ग्रामीणों के साथ थाने पर हंगामा किया और कार्रवाई […]

You May Like

Subscribe US Now