मणिपुर के कांग्रेस प्रभारी बोले- लोगों के विचारों का सम्मान नहीं कर रही भाजपा, राज्‍य में बनेगी हमारी सरकार – HSS News 24

मणिपुर के कांग्रेस प्रभारी बोले- लोगों के विचारों का सम्मान नहीं कर रही भाजपा, राज्‍य में बनेगी हमारी सरकार

admin

मणिपुर के कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास (Bhakta Charan Das) ने रविवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने नागरिकों को निशाना बनाने के लिए सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (अफ्सपा) का इस्‍तेमाल कर रही है। मणिपुर में अफ्सपा को निरस्त करने की मांग एक ‘बड़ा मुद्दा’ थी लेकिन भाजपा लोगों के विचारों का सम्मान नहीं कर रही है। मालूम हो कि कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनावों में वादा किया है कि यदि वह राज्‍य की सत्‍ता में आती है तो सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (अफ्सपा) को निरस्त करने की दिशा में काम करेगी।

कांग्रेस इस मसले पर हमलावर है। वह भाजपा पर अपने घोषणापत्र में इस अधिनियम के मसले पर चुप्‍पी साधने का आरोप लगा रही है। समाचार एजेंसी पीटीआइ को दिए एक साक्षात्कार में भक्त चरण दास (Bhakta Charan Das) ने उन आशंकाओं को खारिज कर दिया कि मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे की घोषणा नहीं करने से मणिपुर में कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के पास कई सक्षम नेता हैं। इनमें पूर्व सीएम ओकराम इबोबी सिंह (Okram Ibobi Singh) भी शामिल हैं जो काफी सक्रिय हैं और एक दमदार चेहरा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले, दूसरे चरण के बाद यूपी में सपा का विश्वास गया टूट

उत्तर प्रदेश में आज तीसरे चरण के चुनाव हो रहे हैं। साथ ही पंजाब में भी आज मतदान किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच लड़ाई मानी जा रही है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण […]

You May Like

Subscribe US Now