राजकीय महाविद्यालयों में रखे जायेंगे योग प्रशिक्षक – HSS News 24

राजकीय महाविद्यालयों में रखे जायेंगे योग प्रशिक्षक

admin

देहरादून, ब्यूरो। सूबे के राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ-साथ स्वस्थ रहने के लिए योग का भी अभ्यास कराया जायेगा, जिसके लिये प्रत्येक विश्वविद्यालय परिसर एवं महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षक तैनात किये जायेंगे। देहरादून में प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु संशोधित डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नैक एक्रिडिएशन की निगरानी एवं सुझाव हेतु एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग में इसी शैक्षणिक सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के लिये राज्य स्तरीय समिति द्वारा तैयार विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रमों के ढ़ांचे को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर दी जायेगी।

 

बैठक में उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली, सलाहकार रूसा प्रो0 एम0एस0एम0 रावत, प्रो0 के0डी0 पुरोहित, अपर सचिव एम0एम0 सेमवाल, संयुक्त निदेशक डॉ0 ए0एस0 उनियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवती ने अलकनंदा में लगाई छलांग, तलाश जारी

श्रीनगर, ब्यूरो। श्रीनगर में 25 साल की युवती द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। युवती ने नैथाणा पुल से अलकनन्दा नदी में छलांग लगाई, हालांकि, अभी तक उसका शव बरामद नहीं हुआ है। अलकनन्दा नदी में कूदने से पहले युवती एक सुसाइड नोट छोड़कर गई है, जिसमें लिखा है […]

Subscribe US Now