त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों के लिए चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही आचार संहिता प्रभावी – HSS News 24

त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों के लिए चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही आचार संहिता प्रभावी

admin

देहरादून, ब्यूरो। कार्यालय जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत देहरादून डॉ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2019 के पश्चात कतिपय ग्राम पंचायतों के सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के पदों/स्थानों पर नामांकन न होने के कारण अथवा अन्य कारणाों से रिक्त रह गए है ऐसे सभी पदों/स्थानों के हेतु राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड द्वारा 8 जून 2022 को अधिसूचित किया गया है। उक्त अधिसूचना के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के संबंधित समस्त क्षेत्रों में आदर्श आचार सहिंता प्रभावी हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देहरादून डा० आर० राजेश कुमार, ने अवगत कराया है कि ऐसे सभी रिक्त सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के पदों/स्थानों का उप निर्वाचन, विनिर्दिष्ट समय सारिणी के अनुसार कराये जायेगे।
जिलाधिकारी द्वारा विकासखण्ड चकराता हेतु रजनी धिल्डियाल खण्ड विकास अधिकारी चकराता, कालसी हेतु उर्मिला बिष्ट खण्ड विकास अधिकारी कालसी, विकासनगर हेतु खण्ड विकास अधिकारी अत्या अवेज खानखण्ड विकास अधिकारी विकासनगर, सहसपुर हेतु सोनम गुप्ता खण्ड विकास अधिकारी सहसपुर, रायपुर हेतु चक्रधर सेमवाल खण्ड विकास अधिकारी रायपुर एवं डोईवाला हेतु जगदेश सिंह रावत खण्ड विकास अधिकारी डोईवाला को रिटर्निंग अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी को अधिसूचना जारी होने की तिथि से नामांकन पत्रों की बिक्री संबंधित विकासखण्ड कार्यालय में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

देहरादून, ब्यूरो। ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालाढूंगी निवासी योगेश छिम्वाल ने […]

You May Like

Subscribe US Now