पेंशन प्रकाश यात्रा का रूद्रप्रयाग में हुआ स्वागत – HSS News 24

पेंशन प्रकाश यात्रा का रूद्रप्रयाग में हुआ स्वागत

admin

रुद्रप्रयाग, ब्यूरो। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा उत्तराखंड द्वारा आयोजित 10 दिवसीय पेंशन प्रकाश यात्रा प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा के नेतृत्व में चमोली से रुद्रप्रयाग जनपद पहुंची। यात्रा ने ऊखीमठ ब्लॉक से होकर अगस्त्यमुनि ब्लॉक में रात्रि विश्राम किया। इस मौके पर अनेक स्थानों पर यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
इस दौरान विकास भवन सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम झिंक्वाण ने कहा कि सरकार 1 अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त कार्मिकों को सरकार ने एनपीएस रूपी झुनझुना थमा दिया है। जिससे कर्मचारी अपने को ठगा महसूस कर रहा है। संघ के प्रांतीय प्रवक्ता वीरेंद्र कठैत ने कहा पुरानी पेंशन के लिए सभी कार्मिकों को एकजुट होकर सरकार से अपनी एकसूत्रीय मांग पुरानी पेंशन लेकर ही दम लेना चाहिए। बैठक का संचालन मंडलीय महासचिव नरेश कुमार भट्ट द्वारा किया गया। यात्रा का स्वागत करने वालों में उमेश गार्ग्य, शिव सिंह नेगी, नवेन्दु रावत, गजेंद्र रौतेला, कैलाश गार्ग्य, सुधीर बर्त्वाल, मनीष गार्ग्य, दिनेश भट्ट, अरविंद बेंजवाल, भानुप्रताप रावत, संजय सजवाण, फर्स्वाण आदि शामिल थे।
—————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेंशन प्रकाश यात्रा का रूद्रप्रयाग में हुआ स्वागत

रुद्रप्रयाग, ब्यूरो। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा उत्तराखंड द्वारा आयोजित 10 दिवसीय पेंशन प्रकाश यात्रा प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा के नेतृत्व में चमोली से रुद्रप्रयाग जनपद पहुंची। यात्रा ने ऊखीमठ ब्लॉक से होकर अगस्त्यमुनि ब्लॉक में रात्रि विश्राम किया। इस मौके पर अनेक स्थानों पर यात्रा का गर्मजोशी […]

Subscribe US Now