स्नातक स्तरीय समेत पांच नई भर्तियां निकालेगा आयोग, युवाओं को 1400 से अधिक पदों पर नौकरी का मौका – HSS News 24

स्नातक स्तरीय समेत पांच नई भर्तियां निकालेगा आयोग, युवाओं को 1400 से अधिक पदों पर नौकरी का मौका

admin

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) जल्द ही स्नातक स्तरीय सहित पांच नई भर्तियां शुरू करने जा रहा है, जिनका कैलेंडर इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा।इन भर्तियों से राज्य के युवाओं को 1400 से अधिक पदों पर नौकरी का मौका मिलेगा।

पिछले वर्ष आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती समेत कई भर्तियों के पेपर लीक हुए थे। इससे आयोग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई थी, जिसके बाद सरकार ने 23 समूह-ग की भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग को सौंप दी थी।

पेपर लीक मामले के बीच ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को करीब पांच अधियाचन विभागों से मिले, जिनका अध्ययन करने के बाद भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया, नई भर्तियों के लिए हमने पूरी तैयारी कर ली है। कैलेंडर जारी करके उसी हिसाब से भर्तियां कराई जाएंगी।

किस भर्ती से कितने पदों पर मिलेगा मौका

भर्ती का नाम                                    प्रस्तावित पदों की संख्या
सहायक कृषि अधिकारी                                 34
स्नातक स्तरीय भर्ती                                        200
कनिष्ठ लिपिक, आबकारी सिपाही भर्ती              293
एलटी भर्ती                                                   800
प्रयोगशाला सहायक, पशुधन अधिकारी भर्ती      150

हम एक-दो दिन में भर्तियों का कैलेंडर जारी करेंगे, जिसके तहत फरवरी तक पांच भर्तियों की परीक्षाएं कराने का प्रस्ताव है। यह सभी नई भर्तियां हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मतदान कर्मी जीपीएस सिस्टम से लैस, हर दो घंटे में मिलेगी मतदान की सूचना

जिसका सभी को इंतजार था वह घड़ी आ गई है। बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। क्षेत्र की जनता अपना विधायक चुनेगी। सोमवार को सभी 188 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना हो गई थीं। विधानसभा क्षेत्र में 172 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। […]

You May Like

Subscribe US Now