हाउस टैक्स जमा करने में सामने आया बड़ा अपडेट, देहरादून नगर निगम में अब ऐसे जमा कराएं कर – HSS News 24

हाउस टैक्स जमा करने में सामने आया बड़ा अपडेट, देहरादून नगर निगम में अब ऐसे जमा कराएं कर

admin

देहरादून नगर निगम की विभिन्न सेवाओं का लाभ अब मोबाइल ऐप के माध्यम से मिलेगा। हाउस टैक्स जमा करवाने से लेकर शिकायतें एक क्लिक पर दर्ज कर सकेंगे। निगम द्वारा तैयार करवाई गई ‘नगर निगम देहरादून कम्प्यूटर केंद्र’ ऐप को रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लांच किया।

नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया कि ऐप के माध्यम से हाउस टैक्स जमा करने, म्यूटेशन, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों से संबंधित व अन्य शिकायत दर्ज करने, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, ट्रेड लाइसेंस, डॉग लाइसेंस जैसी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड किया जा सकता है।

दर्ज करें शिकायत यदि आपके घर से नियमित रूप से कूड़ा उठाने के लिए सफाई वाहन नहीं पहुंच रहे, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत नहीं हो पा रही, नाली व रोड आदि का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा या फिर निगम से संबंधित और कोई समस्या है तो आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

शिकायतकर्ता शिकायत का स्टेटस चेक करने के साथ ही अपना फीडबेक भी दे सकते हैं। ऐप पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण करवाने की जिम्मेदारी किसी अधिकारी को सौंपी जाएगी। सफाई से संबंधित समस्या के लिए 24 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। नगर निगम की सेवाओं का लाभ ऐप के माध्यम से लोगों को मिल सके, इसके लिए एक ऐप तैयार करवाई गई है।लोग हाउस टैक्स जमा करवाने से लेकर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आदि बनवा सकेंगे। सफाई, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे। समस्याओं के निस्तारण के लिए टाइमलाइन तय की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शादी के लिए 6 माह से लड़की का धरना, मारपीट कर किया घायल; दो महिलाओं समेत पांच पर केस

उत्तराखंड के इस शहर में बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पूरा मामला जानकर पुलिस भी हैरान रह गई है। लड़की के साथ मारपीट के बाद गांव वालों ने सख्त ऐक्शन लेने का फैसला लिया है। गांव वालों ने फैसला लिया है कि आरोपी परिवार का […]

You May Like

Subscribe US Now