अपराधियों की काल होगी उत्तराखंड पुलिस, कार्यभार संभालते ही बोले अभिनव कुमार; बताया फ्यूचर प्लान – HSS News 24

अपराधियों की काल होगी उत्तराखंड पुलिस, कार्यभार संभालते ही बोले अभिनव कुमार; बताया फ्यूचर प्लान

admin

उत्तराखंड पुलिस सभ्य लोगों के लिए मित्र पुलिस है, लेकिन अपराधियों और माफिया के लिए हम काल पुलिस होंगे। जेल में बैठे, बाहर से आने वाले या राज्य में ही बैठे अपराधी अब उत्तराखंड में अपराध करने की हिमाकत न करें। पुराने तेवरों में दिखे कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने ये दो टूक चेतावनी अपराधियों को दी है।

उनके इस तेवर से माना जा रहा है कि उत्तराखंड में फिर अपराधियों और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने जा रही है। अभिनव कुमार ने कहा कि हमारी छवि मित्र पुलिस की भले ही हो, लेकिन हम अपराधियों के सिर कुचलना अच्छी तरह जानते हैं। आम जनता की सुरक्षा के साथ समाज में भय और तनाव का माहौल पैदा करने वाले अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाना हमारा मकसद है।

डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि आज हमारे सामने यातायात और आपदा प्रबंधन एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक से स्थानीय लोगों के साथ ही हर साल प्रदेश में आने वाले लाखों पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी दिक्कत होती है। ऐसे में इस समस्या के निस्तारण पर हमारा फोकस होगा। आपदा के वक्त पुलिस फर्स्ट रिस्पांडेंट है, ऐसे में हमें अपनी क्षमताएं बढ़ानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम मोदी 07 दिसंबर को शुरू करेंगे ‘100 डेज चैलेंज’, यह होगा खास

भाजपा, नमो ऐप के जरिए विकसित भारत का संकल्प पूरा करने को कई अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत विकसित भारत एंबेसडर, माइक्रो डोनेशन, सेल्फी विद लाभार्थी, सेल्फी विद फर्स्ट वोटर, सेल्फी विद किसान अभियान शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ‘100 डेज चैलेंज’ नामक यह अभियान शुरू करेंगे। नमो […]

You May Like

Subscribe US Now